लेटेस्ट न्यूज़

प्रयागराज में अखिलेश यादव का तूफानी दौरा! 2027 चुनाव से पहले बनाया बड़ा मास्टर प्लान

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav Prayagraj Visit: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के दो दिवसीय प्रयागराज दौरे ने 2027 यूपी विधानसभा चुनाव की सियासत को गरमा दिया है. उन्होंने युवाओं, कार्यकर्ताओं और मुलायम सिंह यादव के दौर के पुराने नेताओं से मुलाकात कर संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया.

social share
Google CTA

Akhilesh Yadav Prayagraj Visit: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दो दिवसीय प्रयागराज दौरे के दौरान संगठन को मजबूत करने और 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कई अहम गतिविधियां कीं. इस दौरान उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं, जमीनी स्तर के नेताओं और मुलायम सिंह यादव के समय से पार्टी से जुड़े वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की. पार्टी कार्यकर्ताओं का दावा है कि इस दौरे से संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और 2027 के चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है.