लेटेस्ट न्यूज़

मैं अपनी मर्जी से दोबारा हिंदू धर्म में आया हूं… शामली में मोहम्मद अली फिर से बना आयुष मालिक, माफी मांगते हुए कही ये बातें

शामली धर्म परिवर्तन मामले में नया मोड़ आया है. आयुष मलिक ने वीडियो जारी कर हिंदू धर्म में 'घर वापसी' का दावा किया है. वहीं, पुलिस और जिला प्रशासन की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

ADVERTISEMENT

Shamli Religious Conversion Ayush Malik
Shamli Religious Conversion Ayush Malik
social share
google news

Shamli Religious Conversion Ayush Malik: उत्तर प्रदेश के शामली में धर्म परिवर्तन को लेकर चर्चा में आए आयुष मलिक मामले में बड़ा मोड़ सामने आया है. कुछ दिन पहले अपनी इच्छा से इस्लाम धर्म अपनाने का दावा करने वाले आयुष मलिक ने अब सोशल मीडिया पर नया वीडियो जारी कर दोबारा हिंदू धर्म में 'घर वापसी' का दावा किया है. कुछ दिनों पहले एक वीडियो सामने आया था जिसमें आयुष को मोहम्मद अली बताया गया था. अब जो वीडियो सामने आया है उसमें उन्होंने कहा कि परिवार की भावनाओं और अपने माता-पिता की स्थिति को देखते हुए उन्होंने अपनी मर्जी से सनातन धर्म में लौटने का फैसला किया है. हालांकि, वायरल वीडियो में किए गए दावों की अभी तक पुलिस या जिला प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.