Raebareli Weather Today: तपती रायबरेली को मिली राहत की बौछार, दिनभर उमस से बेहाल रहे लोग, रात में झमाझम बारिश से मिली राहत
Raebareli Weather 30 June 2026: रायबरेली में दिनभर की भीषण गर्मी और उमस के बाद सोमवार रात हुई झमाझम बारिश ने लोगों को राहत की सांस दी. हालांकि, बारिश ने कई इलाकों में जलभराव की समस्या भी खड़ी कर दी. वहीं, इस बारिश से धान की रोपाई का इंतजार कर रहे किसानों की उम्मीदें भी फिर से जाग उठीं.
ADVERTISEMENT

तपती रायबरेली को मिली राहत की बौछार, दिनभर उमस से बेहाल रहे लोग, रात में झमाझम बारिश से मिली राहत
Raebareli Weather 30 June 2026: कड़ी धूप और भीषण उमस से बेहाल जिलावासियों को सोमवार रात हुई झमाझम बारिश ने बड़ी राहत दी. पिछले कई दिनों से पड़ रही चिलचिलाती गर्मी से व्याकुल लोगों के चेहरे रात करीब 9:15 बजे मौसम का मिजाज बदलते ही खिल उठे. शहर में करीब 30 मिनट तक हुई तेज बारिश से जहां मौसम खुशनुमा हो गया, वहीं मौसम का मजा लेने के लिए मोहल्लों में बच्चे घरों से बाहर निकलकर भीगते नजर आए. मौसम के जानकारों के मुताबिक, यह बारिश प्री-मानसून की आहट है.