राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, आरोपी रमाशंकर मिश्रा के घर पहुंची टीम... खुला ये राज
ADVERTISEMENT
Ram Mandir donation theft: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस ने आरोपी रमाशंकर मिश्रा के परिवार से पूछताछ की है. पूछताछ के दौरान परिवार कई अहम खुलासे किए हैं.
Ram Mandir donation theft: अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस का एक्शन लगातार जारी है. पुलिस अलग-अलग टीमों के साथ सभी आठ आरोपियों के घरों पर छापेमारी कर रही है. इसी कड़ी में पुलिस ने आरोपी रमाशंकर मिश्रा के घर पर भी दबिश दी है. बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने घर के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली है. इसके साथ ही घरवालों के बयान भी दर्ज किए गए हैं. पूछताछ के दौरान रमाशंकर के पिता और भाभी ने पुलिस के सामने कई अहम खुलासे किए हैं.