लेटेस्ट न्यूज़

क्या अखिलेश के 'PDA' का तोड़ बनेगा क्षत्रिय चेहरा? अब पर्दे के पीछे नहीं, सीधे चुनावी समर में उतरेंगे बाहुबली बृजेश सिंह!

पूर्वांचल की राजनीति में बड़ा धमाका! बृजेश सिंह ने खुद यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. जानिए कैसे पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह के सीधे मैदान में उतरने से मुख्तार अंसारी के परिवार और सपा-कांग्रेस के 'पीडीए' समीकरण की टेंशन बढ़ गई है.

ADVERTISEMENT

Purvanchal Politics
Brijesh Singh (File Photo)
social share
google news

Poorvanchal Politics: उत्तर प्रदेश की सियासत में हमेशा से ही दबदबा रखने वाले पूर्वांचल के इलाके में एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम ने सियासी तपिश को बढ़ा दिया है. पूर्वांचल के बाहुबली नेता बृजेश सिंह ने आगामी यूपी विधानसभा चुनाव सीधे मैदान में उतरकर लड़ने की घोषणा कर दी है. रविवार को वाराणसी के प्रसिद्ध अस्सी घाट पर पप्पू की चाय की दुकान पर पहुंचे पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह ने बनारसी अंदाज में कहा, 'हां विधानसभा चुनाव लडूंगा और कहां से लडूंगा, इसकी जानकारी भी जल्द मिल जाएगी.'