गोरखपुर में पल्स पोलियो का अभियान शुरू, सांसद ने बच्चों को पिलाई दवा... इन नेताओं को भी दी जरूरी सलाह
ADVERTISEMENT
Ravi Kishan: गोरखपुर में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत के दौरान बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई और विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष के नेताओं को भी पोलियो की खुराक की जरूरत है.
Ravi Kishan: गोरखपुर में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत करते हुए बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन ने बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई है. बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के साथ-साथ उन्होंने विपक्ष पर भी तीखा तंज कसा है. उन्होंने हंसते हुए कहा है कि विपक्ष के नेताओं को भी पोलियो की दवा की बहुत जरूरत है. इसके साथ ही उन्होंने राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की कार्रवाई की सराहना भी की है.