मुकेश सहनी को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट और शाहजहांपुर जाने पर लगाई पाबंदी, 'VIP' प्रमुख बोले- 'यह लोकतंत्र पर हमला'
Mukesh Sahani News: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी को शाहजहांपुर और मिर्जापुर दौरे से रोके जाने पर यूपी में सियासी घमासान। सहनी ने योगी सरकार पर 'अघोषित आपातकाल' और निषाद समाज के आरक्षण की आवाज़ दबाने का गंभीर आरोप लगाया है.
ADVERTISEMENT

Mukesh Sahni (File Photo)
Mukesh Sahani News: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के उत्तर प्रदेश दौरे को लेकर सूबे में सियासी घमासान छिड़ गया है. शाहजहांपुर और अन्य जनपदों के प्रस्तावित दौरे पर जाने से रोके जाने के बाद मुकेश सहनी ने उत्तर प्रदेश सरकार और प्रशासन पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. वीआईपी प्रमुख ने इस कार्रवाई को “लोकतंत्र की भावना के खिलाफ” बताते हुए राज्य में 'अघोषित आपातकाल' जैसी स्थिति होने का दावा किया है.