3 घंटे की चली पूछताछ में कई सवालों का जवाब नहीं दे पाए चंपत राय, अब राम मंदिर में अब कर्मचारियों की नियुक्तियों की होगी जांच
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी ने चंपत राय से करीब तीन घंटे पूछताछ की. जांच अब कर्मचारियों की नियुक्तियों, बैंक रिकॉर्ड और सुरक्षा व्यवस्था तक पहुंच गई है, जबकि कई लोगों को नोटिस भी भेजे गए हैं.
ADVERTISEMENT

Champat Rai Story
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले की जांच अब और तेज हो गई है. मुकदमा दर्ज होने के बाद विशेष जांच दल (SIT) ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से करीब तीन घंटे तक पूछताछ की और उनका बयान दर्ज किया. सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान कई अहम सवालों पर उनसे जवाब मांगे गए, जिनमें से कुछ का स्पष्ट उत्तर नहीं मिल सका. इसके साथ ही ट्रस्ट से जुड़े करीब 70 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं. जांच अब चढ़ावे के प्रबंधन, कर्मचारियों की नियुक्तियों, बैंकिंग प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था तक पहुंच चुकी है.