IOCL Vacancy 2026: इंडियन ऑयल में 1524 अप्रेंटिस पदों पर निकली भर्ती....जानें योग्यता से लेकर आवेदन प्रक्रिया तक की पूरी डिटेल
IOCL Apprentice Recruitment 2026: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने 1524 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकली है. जानें ट्रेड, टेक्नीशियन और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए योग्यता, आवेदन की आखिरी तारीख, जरूरी शर्तें, चयन प्रक्रिया, रिफाइनरीवार वैकेंसी और NAPS/NATS पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन करने का पूरा तरीका.
ADVERTISEMENT

Government Job
IOCL Apprentice Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने अपनी चार रिफाइनरियों में अप्रेंटिस के 1524 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती के तहत ट्रेड अप्रेंटिस, टेक्नीशियन अप्रेंटिस और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पद भरे जाएंगे. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 29 जून 2026 से 28 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का NAPS या NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है.