3 घंटे चली पूछताछ में चंपत राय ने अपने ही करीबी पर लगाए बड़े आरोप, बोले- मेरी कोई भूमिका नहीं, टिन्नू यादव ने गलत किया
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय से पूछताछ और SIT जांच में नए खुलासे सामने आए. टिन्नू यादव समेत अन्य आरोपियों की भूमिका की गहन जांच जारी है.
ADVERTISEMENT

Champat Rai
Champat Rai Interrogation News: अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी मामले में जांच तेज हो गई है. इस केस में पुलिस ने राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय से सोमवार को पहली बार करीब तीन घंटे तक पूछताछ की और उनका बयान दर्ज किया. पूछताछ के दौरान प्रशासनिक निर्णयों, चढ़ावा प्रबंधन, कर्मचारियों की जवाबदेही और शिकायत निस्तारण से जुड़े कई महत्वपूर्ण सवाल पूछे गए. मामले में अब SIT की जांच और भी गहराई में पहुंच गई है.