लेटेस्ट न्यूज़

सोशल मीडिया पर घर की तस्वीरें डालना पड़ा भारी...प्लंबर ने मौका पाकर कर दिया ये बड़ा कांड!

ADVERTISEMENT

Meerut News: मेरठ के शास्त्री नगर इलाके में सोशल मीडिया रील्स और वीडियो के जरिए घर की रेकी कर चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है. गिरोह के सदस्य नजाकत, सलीम और अकीला खातून को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी फरार है.

social share
google news

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर अपलोड की गई रील्स और वीडियो ने एक परिवार को भारी नुकसान पहुंचा दिया. शातिर चोरों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी का इस्तेमाल कर बंद मकान की रेकी की और लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दिया. यह मामला दिखाता है कि सोशल मीडिया पर छोटी-सी लापरवाही भी कितनी बड़ी मुसीबत बन सकती है.