स्कूल टाइमिंग को लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा में प्रशासन का बड़ा फैसला, बच्चों को स्कूल भेजने से पहले जान लें ये आदेश!
ADVERTISEMENT
Noida School Timing Change: भीषण गर्मी और 45 डिग्री से अधिक तापमान के चलते नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश के अनुसार अब स्कूल सुबह 7 बजे से 12 बजे तक ही संचालित होंगे.
Noida School Timing Change: उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी अब आम जनजीवन के साथ-साथ बच्चों की सेहत पर भी भारी पड़ने लगी है. लगातार बढ़ते तापमान, लू और हीट स्ट्रोक के खतरे को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के तहत कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है.