लेटेस्ट न्यूज़

Saharanpur News: सामान देखने के लिए झांका, लिफ्ट के नीचे फंस गई गर्दन, सहरानपुर में होटल संचालक की दर्दनाक मौत

Saharanpur Lift Accident News: सहारनपुर के कोर्ट रोड स्थित होटल में दर्दनाक हादसा. सामान का इंतजार करते समय लिफ्ट में झांकने पर होटल संचालक हर्ष खुराना की गर्दन लिफ्ट के नीचे फंस गई. दम घुटने से मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस तकनीकी खराबी समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

ADVERTISEMENT

सामान देखने के लिए झांका, लिफ्ट के नीचे फंस गई गर्दन, सहरानपुर में होटल संचालक की दर्दनाक मौत
सामान देखने के लिए झांका, लिफ्ट के नीचे फंस गई गर्दन, सहरानपुर में होटल संचालक की दर्दनाक मौत
social share
google news

Saharanpur News: जनपद के वीआईपी इलाके कोर्ट रोड स्थित होटल खातिरदारी में सोमवार देर रात हुए दर्दनाक हादसे में होटल एवं रेस्टोरेंट संचालक हर्ष खुराना (58) की लिफ्ट में गर्दन फंसने से मौत हो गई. हादसा रात करीब 1:30 बजे हुआ. सूचना पर सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. शुरुआती जांच में पुलिस तकनीकी खराबी समेत सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है.