Chandauli News: अशोक इंटर कॉलेज में एक्सपायर दवाओं का जखीरा मिलने से हड़कंप, वायरल वीडियो के बाद जांच के आदेश
Chandauli Expired Medicines News : चंदौली के बबुरी स्थित अशोक इंटर कॉलेज में एक्सपायर दवाओं का कथित जखीरा मिलने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है. सीएमओ और डीआईओएस ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. अब जांच से ही स्पष्ट होगा कि दवाएं विद्यालय तक कैसे पहुंचीं और उनका निस्तारण क्यों नहीं किया गया.
ADVERTISEMENT

अशोक इंटर कॉलेज में एक्सपायर दवाओं का जखीरा मिलने से हड़कंप, वायरल वीडियो के बाद जांच के आदेश
Chandauli Expired Medicines News: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने बबुरी स्थित अशोक इंटर कॉलेज को एक बार फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया है. वायरल वीडियो में विद्यालय परिसर के एक बंद कमरे में बड़ी मात्रा में एक्सपायर हो चुकी दवाएं रखी दिखाई दे रही हैं. दवाओं पर वर्ष 2024 और 2025 की एक्सपायरी डेट अंकित होने का दावा किया जा रहा है. वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है और पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं.