लेटेस्ट न्यूज़

Amethi News: दिव्यांग अधिकार संगठन ने अधिकारियों पर दुर्व्यवहार का लगाया आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Amethi Disability Rights News: बरेली के नवाबगंज ब्लॉक कार्यालय में दिव्यांग प्रतिनिधियों के साथ कथित दुर्व्यवहार और धमकी के आरोप को लेकर मामला तूल पकड़ गया है. भारतीय जागृति मिशन दिव्यांग संघ ने अमेठी में एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और दिव्यांगजनों के सम्मान व अधिकारों की सुरक्षा की मांग की.

ADVERTISEMENT

दिव्यांग अधिकार संगठन ने अधिकारियों पर दुर्व्यवहार का लगाया आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
दिव्यांग अधिकार संगठन ने अधिकारियों पर दुर्व्यवहार का लगाया आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
social share
google news

Amethi Disability Rights News: भारतीय जागृति मिशन दिव्यांग संघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को अमेठी तहसील में उपजिलाधिकारी पंकज मिश्र को ज्ञापन सौंपा. इसमें बरेली के नवाबगंज ब्लॉक कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों पर दिव्यांग प्रतिनिधियों से दुर्व्यवहार, धमकी और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जांच व कार्रवाई की मांग की गई है.