Bareilly News: बरेली में बारिश से जाफरपुर विद्युत उपकेंद्र में जलभराव, 160 गांवों की बिजली आपूर्ति घंटों रही बाधित
Bareilly Electricity News: बरेली में तेज बारिश से जाफरपुर विद्युत उपकेंद्र में जलभराव हो गया. सुरक्षा के चलते बिजली आपूर्ति बंद करने से शीशगढ़ सहित 160 गांवों की बिजली घंटों बाधित रही. लोगों को पेयजल, उमस और दैनिक कार्यों में परेशानी हुई. विभाग ने पानी निकासी के बाद चरणबद्ध तरीके से बिजली बहाल करने की बात कही.
ADVERTISEMENT

बरेली में बारिश से जाफरपुर विद्युत उपकेंद्र में जलभराव, 160 गांवों की बिजली आपूर्ति घंटों रही बाधित
Bareilly News: बरेली जनपद के मीरगंज तहसील क्षेत्र में मंगलवार सुबह हुई तेज बारिश ने शीशगढ़ क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था की तैयारियों की पोल खोल दी. जाफरपुर स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र परिसर में जलभराव होने से सुरक्षा कारणों के चलते बिजली आपूर्ति एहतियातन बंद करनी पड़ी। इसके चलते शीशगढ़ कस्बे सहित करीब 160 गांवों की बिजली कई घंटों तक बाधित रही. अचानक बिजली गुल होने से लोगों को पेयजल संकट, उमस और दैनिक कार्यों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा.