लेटेस्ट न्यूज़

मुस्लिम से फिर हिंदू बना आयुष मालिक, बेटे की घर वापसी पर भावुक हुए पिता बोले- 'योगी सरकार न होती तो क्या ये संभव था?'

Shamli Ayush Malik Ghar Wapsi: चांदनी कुरैशी के प्यार में मोहम्मद मलिक बने शामली के आयुष मलिक की सनातन धर्म में वापसी. आयुष ने वीडियो जारी कर मांगी माफी, पिता ने योगी सरकार को लेकर दिया बड़ा बयान. पढ़ें पूरी खबर.

ADVERTISEMENT

Shamli Ayush Malik Ghar Wapsi
Shamli Ayush Malik Ghar Wapsi
social share
google news

Shamli Ayush Malik Ghar Wapsi: उत्तर प्रदेश के शामली से शुरू हुआ और देशभर की सुर्खियों में छाया 'आयुष मलिक' धर्म परिवर्तन का मामला अब पूरी तरह पलट चुका है. चांदनी कुरैशी के प्यार में पड़कर 'मोहम्मद मलिक' बनने वाला आयुष मलिक अब एक बार फिर अपने पुराने रूप में लौट आया है. आयुष ने स्वेच्छा से घर वापसी करते हुए सनातन धर्म अपना लिया है. इस बड़ी घर वापसी के बाद अब आयुष के पिता देवराज मलिक का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने देशवासियों, मीडिया और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का आभार जताया है.