UPTak Baithak Logo

दारोगा अर्जुन सिंह ने बनाए संबंध... प्रतापगढ़ में शादी के नाम पर महिला को पुलिस वाला 1 साल तक देता रह धोखा, अब हुआ एक्शन

SI Arjun Singh: प्रतापगढ़ में दरोगा अर्जुन सिंह पर शादी का झांसा देकर महिला का एक साल तक शोषण करने का आरोप लगा है. सच सामने आने पर एसपी ने उसे निलंबित कर दिया. जानिए पूरा मामला, पीड़िता के आरोप और पुलिस कार्रवाई.

ADVERTISEMENT

Pratapgarh News: SI Arjun Singh
Pratapgarh News: SI Arjun Singh
social share
Google CTA

SI Arjun Singh: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. प्रतापगढ़ के मानधाता थाने में तैनात एक दरोगा अर्जुन सिंह पर आरोप है कि उन्होंने वर्दी की धौंस और शादी का झांसा देकर एक महिला का सालभर तक शारीरिक संबंध बनाए. जब महिला ने शादी का दबाव बनाया तो उसे जान से मारने की धमकियां दी गईं. खाकी की आड़ में छिपे इस दरोगा की हकीकत जब सामने आई तो पता चला कि वह कुंवारा नहीं बल्कि पहले से शादीशुदा और बच्चों का बाप है. इस मामले में पुलिस कप्तान ने एक्शन लेते हुए आरोपी दरोगा को सस्पेंड कर दिया है. लेकिन पीड़िता न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है.