लेटेस्ट न्यूज़

Barabanki News: बाराबंकी में भैंस से टकराकर पलटा ऑटो, युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

Barabanki Accident News: बाराबंकी के फतेहपुर-देवा मार्ग पर भैंस से टकराकर ऑटो पलट गया. हादसे में कई यात्री घायल हुए, जबकि 18 वर्षीय मनी का पैर टूट गया. गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया. ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और यातायात बहाल कराया गया.

ADVERTISEMENT

बाराबंकी में भैंस से टकराकर पलटा ऑटो, युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
बाराबंकी में भैंस से टकराकर पलटा ऑटो, युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
social share
google news

Barabanki News: जनपद बाराबंकी के फतेहपुर क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक सड़क दुर्घटना में ऑटो सवार कई लोग घायल हो गए. हादसा फतेहपुर-देवा मार्ग पर बसारा गांव के निकट हुआ, जहां सड़क पर अचानक भैंस आ जाने से ऑटो चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। भैंस से टकराने के बाद ऑटो पलट गया, जिससे उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई.