हाथ जोड़े फिर भी मार डाला... गाजियाबाद में 7 बहनों का इकलौता भाई था जैद, मां रो-रोकर बस कह रही ये बात
Ghaziabad Zaid Murder: गाजियाबाद के लोनी में रोड रेज के बाद जैद की हत्या से परिवार सदमे में है. बिलखती मां ने बताया कि बेटे ने जान की भीख मांगी, मोबाइल और ₹700 तक दे दिए. जानिए पूरी वारदात और इंसाफ की गुहार.
ADVERTISEMENT

Ghaziabad Zaid Murder
Ghaziabad Zaid Murder: गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर के मुस्तफाबाद में मामूली बात पर हुए जैद हत्याकांड ने अब एक बेहद दर्दनाक रूप ले लिया है. सात बेटियों के बाद बुढ़ापे का एकमात्र सहारा बने 18 साल के जैद की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा है. वारदात के बाद जैद की मां का जो बयान सामने आया है वह किसी के भी रोंगटे खड़े कर दे. बिलखती मां ने रोते हुए बताया कि उनके मासूम बेटे ने कातिलों के सामने हाथ जोड़े थे, गिड़गिड़ाया था, अपना मोबाइल और 700 रुपये तक उन्हें सौंप दिए थे. लेकिन बेरहम कातिलों का दिल फिर भी नहीं पसीजा. मां ने उत्तर प्रदेश सरकार से इंसाफ की गुहार लगाते हुए आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने और कातिलों को फांसी देने की मांग की है.