लेटेस्ट न्यूज़

UPSI पेपर विवाद: सीएम योगी का बड़ा एक्शन, 'पंडित' ऑप्शन पर पेपर सेटर्स के लिए जारी किए सख्त निर्देश

UPSI परीक्षा के प्रश्न पत्र में पंडित शब्द पर विवाद के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला. मुख्यमंत्री ने पेपर सेटर्स को प्रतिबंधित करने और भविष्य के एमओयू में सख्त शर्तें जोड़ने के निर्देश दिए.

ADVERTISEMENT

social share
google news

CM Yogi About UPSI paper controversy:14 मार्च 2026 को आयोजित यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा की पहली पाली में एक सवाल के विकल्प में 'पंडित' शब्द का प्रयोग करना परीक्षा आयोजकों के लिए भारी पड़ गया है. जहां एक तरफ विपक्ष और सोशल मीडिया पर इसे लेकर तीखी बहस छिड़ी हुई थी. वहीं अब मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी जाति या संप्रदाय की गरिमा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने न केवल इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं बल्कि भविष्य के लिए भी ऐसी गलतियों को रोकने हेतु कड़ा प्रोटोकॉल तैयार करने को कहा है.