लेटेस्ट न्यूज़

चंद्रशेखर आजाद की रैली में कमर में पिस्टल खोंसे उनके करीब पहुंचा ये शख्स कौन, मच गया हड़कंप

काशीराम जयंती पर बाराबंकी में चंद्रशेखर आजाद की रैली के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति ने पिस्तोल लेकर मंच की ओर बढ़ने की कोशिश की. इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस ने उसे रोका और फिर बाहर निकाल दिया.

ADVERTISEMENT

social share
google news

बाराबंकी में आयोजित 'संवैधानिक अधिकार बचाओ, भाईचारा बनाओ' महारैली में उस समय हड़कंप मच गया जब एक संदिग्ध शख्स सादे कपड़ों में कमर में पिस्तौल खोंसे मंच के बेहद करीब पहुंच गया. यह घटना तब हुई जब पहले से ही करणी सेना की ओर से चंद्रशेखर आजाद को जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं. हालांकि, सुरक्षा में तैनात कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे दबोच लिया. संदिग्ध ने खुद को पुलिसकर्मी बताया. लेकिन पहचान पत्र न दिखा पाने पर उसे धक्का देकर मैदान से बाहर कर दिया गया. इस घटना ने बड़े नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.