लेटेस्ट न्यूज़

मौलाना खालिद रशीद ने जनगणना में धर्म को लेकर कही बड़ी बात, मुस्लिम समाज से कर डाली ये अपील

UP News: इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के चेयरमैन मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने जनगणना को लेकर मुस्लिम समाज से खास अपील की है.

ADVERTISEMENT

Maulana Khalid Rashid Firangi Mahali
Maulana Khalid Rashid Firangi Mahali
social share
google news

UP News: इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के चेयरमैन मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने जनगणना को लेकर मुस्लिम समाज से खास अपील की है. उन्होंने कहा है कि जनगणना फॉर्म भरते समय धर्म के कॉलम में इस्लाम और मातृभाषा के कॉलम में उर्दू दर्ज किया जाए. लखनऊ में आयोजित एक बैठक के दौरान उन्होंने लोगों से सही जानकारी भरने की अपील की. मौलाना खालिद रशीद ने बताया कि देश में सेल्फ एन्यूमरेशन यानी खुद से जनगणना फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार से शुरू हुई यह प्रक्रिया 21 मई तक चलेगी. इस दौरान परिवार का मुखिया ऑनलाइन पोर्टल के जरिए अपने परिवार की जानकारी खुद दर्ज कर सकता है.