लेटेस्ट न्यूज़

दानियल अशरफ और कृष्णा मिश्रा ऐसा क्या प्लान बना रहे थे कि यूपी ATS ने दोनों को दबोच लिया

UP News: उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. एटीएस ने बाराबंकी के दानियाल अशरफ और कुशीनगर के कृष्णा मिश्रा को संदिग्ध आतंकी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार किया है.

ADVERTISEMENT

ATS  (Photo: Representational)
ATS (Photo: Representational)
social share
google news

UP News: उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. एटीएस ने बाराबंकी के दानियाल अशरफ और कुशीनगर के कृष्णा मिश्रा को संदिग्ध आतंकी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार किया है. जांच एजेंसी का दावा है कि दोनों पिछले करीब पांच महीनों से पाकिस्तानी हैंडलर्स और आईएसआई एजेंटों के संपर्क में थे. एटीएस के मुताबिक दोनों आरोपियों के संबंध पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी और अन्य आईएसआई एजेंटों से जुड़े पाए गए हैं. जांच में सामने आया है कि आरोपी रक्षा प्रतिष्ठानों, महत्वपूर्ण स्थानों और सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील इलाकों की रेकी कर रहे थे. जांच एजेंसी का कहना है कि दोनों आरोपी वर्दीधारियों की हत्या की साजिश भी रच रहे थे. हालांकि अभी तक किसी बड़े हमले की पूरी योजना सामने नहीं आई है, लेकिन एटीएस इस मामले को गंभीर सुरक्षा खतरे के तौर पर देख रही है.