यूपी में 9 साल में दोगुने से ज्यादा हुए उद्योग... MSME सेक्टर में 3 करोड़ लोगों को मिला रोजगार
UP Industrial Growth: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के औद्योगिक विकास पर रिपोर्ट पेश की. 32,000 से ज्यादा उद्योग और MSME क्षेत्र में 3 करोड़ रोजगार के साथ यूपी बना निवेश का केंद्र.
ADVERTISEMENT
UP Industrial Growth: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के आर्थिक विकास और युवाओं के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण आंकड़े साझा किए हैं. उन्होंने बताया कि किस तरह प्रदेश में कानून-व्यवस्था में सुधार और उद्योगों को बढ़ावा देने वाली नीतियों ने यूपी की तस्वीर बदल दी है.