Lucknow One District, One Cuisine: लखनऊ में टुंडे कबाब और बिरयानी सूची से बाहर, फिर किसे मिली जगह
Lucknow One District, One Cuisine: यूपी सरकार की 'एक जिला-एक व्यंजन' योजना में लखनऊ के टुंडे कबाब और बिरयानी को जगह नहीं मिली है. योजना में शाकाहारी व्यंजनों जैसे चाट और रेवड़ी को शामिल किया गया है.
ADVERTISEMENT
Lucknow One District One Cuisine: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश के सभी 75 जिलों के विशिष्ट व्यंजनों को पहचान दिलाने के लिए 'एक जिला-एक व्यंजन' योजना की सूची तैयार की है. लखनऊ के लिए जिन व्यंजनों का चयन किया गया है, उनमें यहां की मशहूर मक्खन मलाई, चाट और रेवड़ी शामिल हैं. हालांकि, इस सूची में लखनऊ की वैश्विक पहचान बन चुके टुंडे कबाब और बिरयानी जैसे नॉन-वेज आइटम शामिल नहीं हैं.