नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानों के लिए आज शाम से शुरू होगी टिकट बुकिंग, कब लैंड करेगी पहली फ्लाइट और कितना होगा किराया?
Jewar Airport Ticket Booking: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) से इंडिगो आज शाम से टिकट बुकिंग शुरू कर रहा है. लखनऊ से पहली फ्लाइट 15 जून को लैंड करेगी. जानें जेवर एयरपोर्ट का बजट और खासियत.
ADVERTISEMENT

Jewar Airport Ticket Booking
Jewar Airport Ticket Booking: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) अब आधिकारिक तौर पर उड़ान भरने के लिए तैयार है. ताजा अपडेट के अनुसार, इंडिगो (IndiGo) एयरलाइन आज शाम से इस एयरपोर्ट के लिए टिकटों की बिक्री शुरू कर देगी. एयरपोर्ट का आधिकारिक कोड 'DXN' अब इंडिगो के सिस्टम पर दिखने लगा है, जो इस बात का संकेत है कि अब यात्रियों का सपना हकीकत बनने जा रहा है.