भाजपा नेता ईशान सक्सेना ने महिला को बीच रास्ते में रोका और करने लगा छेड़छाड़! पुलिस ने किया गिरफ्तार
ADVERTISEMENT
Ishant Saxena Arrested: बरेली में बीजेपी युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष ईशान सक्सेना को महिला के साथ छेड़छाड़ और उगाही के आरोप में जेल भेजा गया. पुलिस ने स्कॉर्पियो और मोबाइल किया बरामद.
Bareilly Ishant Saxena Arrested: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां बीजेपी युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष ईशान सक्सेना पर एक महिला ने छेड़छाड़, पीछा करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से स्कॉर्पियो गाड़ी और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है.