लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर की इन दो छोटी बच्चियों ने DM जितेंद्र कुमार को बताई अपनी प्रॉब्लम, फिर उन्होंने ये करके जीत लिया उनका दिल

ADVERTISEMENT

कानपुर की दो मासूम बच्चियां अपनी गुल्लक के पैसे चोरी होने की शिकायत लेकर डीएम कार्यालय पहुंचीं. डीएम ने तुरंत उनकी मदद की और नई गुल्लक भी दी.

social share
google news

कानपुर में दो छोटी बच्चियों ने डीएम कार्यालय जाकर अपनी समस्या जताई. उन्होंने बताया कि उनके घर की गुल्लक से पैसे चोरी हो गए थे जिन्हें वे सालों से बचाती आ रही थीं. थाने में उनकी शिकायत को मामूली बताया गया और वापस भेज दिया गया. इसके बाद वे सीधे डीएम के पास पहुंचीं. जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बच्चियों की समस्या को समझा और अपनी तरफ से समाधान किया. उन्होंने बच्चों के लिए नई गुल्लक मंगवाकर उसमें पैसे भी डाले. इस कदम से बच्चियों का हौसला बढ़ा और उन्होंने स्कूल जाने की भी सलाह दी.