खेत की मेड़ बनी जंग का मैदान, मथुरा में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 2 की हालत नाजुक
Mathura News: मथुरा की छाता तहसील के मझौई गांव में खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया. लाठी-डंडों से हुए हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT

Mathura News
Mathura News: मथुरा जिले की छाता तहसील क्षेत्र से इस समय की बड़ी और अहम खबर सामने आ रही है जहां गांव मझौई में मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हो गया. बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला खेत की मेड यानी जमीन की सीमा को लेकर शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे कहासुनी से बढ़कर मारपीट में बदल गया.