लेटेस्ट न्यूज़

सीतापुर नैमिषारण्य में बनेगा आधुनिक पिलग्रिम इंटरप्रिटेशन सेंटर, 3.72 करोड़ की परियोजना को मिली मंजूरी

Naimisharanya Development Sitapur: सीतापुर के नैमिषारण्य में पुरानी धर्मशाला को आधुनिक 'पिलग्रिम इंटरप्रिटेशन सेंटर' के रूप में विकसित किया जाएगा. योगी सरकार ने इस परियोजना के लिए 3.72 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं जिससे श्रद्धालुओं को धार्मिक इतिहास और सांस्कृतिक विरासत की आधुनिक जानकारी मिलेगी.

ADVERTISEMENT

Sitapur News
Sitapur News
social share
google news

Naimisharanya Development Sitapur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में सीतापुर स्थित पवित्र तीर्थ स्थल नैमिषारण्य को भव्यतम स्वरूप प्रदान किया जा रहा है. इसी क्रम में पौराणिकता और नवाचार को समाहित करते हुए नैमिष स्थित पुरानी धर्मशाला को आधुनिक श्पिलग्रिम इंटरप्रिटेशन सेंटरश् के रूप में विकसित किया जाएगा. खास बात ये है कि विरासत भवन की मूल संरचना को सुरक्षित रखते हुए उसे आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जाएगा. प्रदेश सरकार ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए 3.72 करोड़ रुपए की मंजूरी देते हुए पहली किस्त के रूप में 2.98 करोड़ रुपए जारी किए हैं.