कन्नौज में मदरसा की लड़की को पहले दीपू ने उठाया और भर दी उसकी मांग, फिर 3 दिन बाद सामने आई पूरी कहानी
कन्नौज में एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म और जबरदस्ती शादी का दर्दनाक मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है. पीड़िता ने हिम्मत दिखाकर मदद मांगी. यह घटना समाज में लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है.
ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक मासूम नाबालिग छात्रा के साथ भयावह घटना घटी. यह मामला इंसानियत को झकझोर देने वाला है जहां एक छात्रा को उसके सपनों को पूरा करने के बीच खौफनाक दौर से गुजरना पड़ा. रविवार सुबह लड़की हॉस्टल से कुछ सामान लेने निकली थी कि एक युवक ने उसे फुसलाकर घर ले जाकर दो दिनों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया. उसके साथ शराब पीलाई गई और जबरदस्ती मांग में सिंदूर भरकर शादी का ढोंग किया गया. इस दौरान छात्रा के परिवार और मदरसा प्रबंधन को उसकी खबर नहीं मिली.