लेटेस्ट न्यूज़

इंस्टाग्राम पर जिस लड़की से दिल लगा रहा था प्रभुदत्त त्रिपाठी वो निकली उसकी ही पत्नी, कैसे शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी

Prayagraj News: प्रयागराज की सोनी त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर अपने भगोड़े पति को जाल में फंसाया. दारागंज के मंदिर में जब पति प्रेमिका से मिलने पहुंचा, तो सामने पत्नी को देख दंग रह गया। अब मामला पुलिस के पास है.

ADVERTISEMENT

Prayagraj News:सांकेतिक तस्वीर
Prayagraj News:सांकेतिक तस्वीर
social share
google news

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आपको लगेगा कि आप किसी फिल्म को कोई इंट्रे्स्टिंग सीन देख रहे हों. प्रतापगढ़ के किसुनदास गांव के रहने वाले प्रभुदत्त त्रिपाठी उर्फ राजा की शादी सोनी त्रिपाठी से हुई थी. दोनों की एक बेटी भी है. सोनी का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही उसे ससुराल से निकाल दिया गया. पिछले 5 सालों से वह अपनी छोटी सी बेटी के साथ मायके में रह रही थी. लेकिन इस दौरान प्रभुदत्त ने कभी अपनी जिम्मेदारी नहीं समझी और ना ही पत्नी-बच्ची की खबर ली.