लेटेस्ट न्यूज़

5000 की शर्त में उतारा अंडरवियर-बनियान और न्यूड होकर गलियों में दौड़ने लगा युवक, सामने थीं महिलाएं-बुजुर्ग!

Hathras Boy Nude Running Case: हाथरस के चंदपा गांव में 5 हजार रुपये की शर्त के चक्कर में एक युवक नग्न होकर गलियों में दौड़ने लगा. पुलिस ने वीडियो के आधार पर युवक और उकसाने वाले साथियों का चालान कर दिया है.

ADVERTISEMENT

Hathras Nude Boy Running News
Hathras Nude Boy Running News
social share
google news

Hathras Boy Nude Running Case: हाथरस जिले के चंदपा गांव में एक युवक ने महज 5000 रुपये की शर्त जीतने के चक्कर में अपनी मर्यादा ताक पर रख दी. युवक का गांव की गलियों में न्यूड होकर दौड़ लगाने का वीडियो उसके साथियों ने अपने कैमरे में कैद कर शेयर कर दिया. यह वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है.