नाली के विवाद में LLB छात्र साजन भाटी की गोली मारकर हुई हत्या, अब पुलिस ने आरोपी टिल्लू को इस हाल में पकड़ा
ग्रेटर नोएडा में नाली के कचरे को लेकर हुए पुराने विवाद में साजन भाटी की गोली मारकर हत्या हुई. पुलिस ने प्रमुख आरोपी को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया. घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा चिंता बढ़ा दी है.
ADVERTISEMENT
ग्रेटर नोएडा में नाली के कचरे को लेकर हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली. यह विवाद पहले कुछ कहासुनी का रूप ले चुका था और इसके बाद अचानक बीच सड़क पर गोलीबारी हो गई जिसने 25 वर्षीय एलएलबी छात्र साजन भाटी की मौत हो गई. गोलीकांड के पीछे पुराना विवाद बताया गया है.