लेटेस्ट न्यूज़

एकतरफा प्यार में शमशान में खौफनाक कांड कर गया अमन त्यागी, मची सनसनी

ADVERTISEMENT

Hapur News: अमन त्यागी ने अपनी प्रेमिका को पाने के लिए शमशान घाट से मानव खोपड़ी चोरी की. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जाँच शुरू की है. घटनाक्रम में तांत्रिक अवधेश शर्मा की भूमिका भी सामने आई.

social share
google news

Hapur News: प्यार को वश में करने की सनक जब अंधविश्वास से मिल जाए तो परिणाम कितना भयानक हो सकता है इसका उदाहरण हापुड़ में देखने को मिला. आरोपी अमन त्यागी अपनी प्रेमिका और उसके परिवार को 'कंट्रोल' करना चाहता था. इसके लिए उसने एक ढोंगी तांत्रिक के कहने पर शमशान घाट में जलती चिता से छेड़छाड़ की और मानव खोपड़ी लेकर फरार हो गया. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी प्रेमी, उसके दोस्त और तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है.