Nuh Road Accident: KMP एक्सप्रेसवे पर यूपी पुलिस के जवानों की मौत, कार के उड़े परखच्चे
Nuh Road Accident: हरियाणा के नूंह में KMP एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश पुलिस के 5 जवानों की मौत हो गई. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर दूसरी गाड़ी से टकरा गई थी.
ADVERTISEMENT
Nuh Road Accident: हरियाणा के नूंह जिले में मंगलवार की सुबह मातम में बदल गई. धुलावट टोल प्लाजा के पास एक स्कॉर्पियो कार अचानक असंतुलित होकर सामने से आ रही दूसरी गाड़ी से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार पांचों पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई.