शुभेंदु अधिकारी की जीत और धनंजय सिंह का समर्थन... बंगाल चुनाव के बाद बदले कैसे बदले समीकरण
ADVERTISEMENT
UP Political News: बंगाल चुनाव में 200+ सीटें जीतने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने सबका आभार जताया. पूर्व सांसद धनंजय सिंह की बधाई पोस्ट ने यूपी-बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है.
UP Political News: पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने पहली बार 200 से अधिक सीटें जीतकर सत्ता के शिखर तक पहुँचने का गौरव हासिल किया है. इस जीत में शुभेंदु अधिकारी की भूमिका सबसे निर्णायक रही, जिन्होंने नंदीग्राम और भवानीपुर जैसी हाई-प्रोफाइल सीटों पर ममता बनर्जी को चुनावी शिकस्त देकर अपनी ताकत का लोहा मनवाया है.