लेटेस्ट न्यूज़

खाली प्लॉट में पड़ा मिला सचिन यादव की बॉडी, 6 महीने पहले सगे भाई सोनू के साथ जो हुआ था वो सुन रह जाएंगे हैरान

Sachin Yadav Murder News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में 30 वर्षीय सचिन यादव का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया.

ADVERTISEMENT

Suicide Representational photo
Suicide Representational photo
social share
Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में 30 वर्षीय सचिन यादव का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस को उनका शव एक खाली प्लॉट में मिला, जिस पर चोट के निशान भी पाए गए हैं. परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका जताई है. खास बात यह है कि करीब 6 महीने पहले सचिन के भाई सोनू यादव की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में यह मामला तब सामने आया जब स्थानीय लोगों ने खाली प्लॉट में शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. शरीर पर गहरे चोट के निशान मिलने से मामला संदिग्ध माना जा रहा है.