लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में 'ओटीडी सीएम फेलो' से कैसे मिलेंगे महीने के 50000 रुपये, क्या है पूरा तरीका... A टू Z डिटेल जानिए

OTD CM Fellow in UP: योगी सरकार यूपी के 75 जिलों में विशेषज्ञों की नियुक्ति करेगी. साथ ही 150 स्कूलों में 'ड्रीम स्किल लैब्स' और न्याय व्यवस्था में ई-समन व डिजिटल साक्ष्य जैसे नियम लागू कर प्रदेश को हाईटेक बनाया जाएगा.

ADVERTISEMENT

 OTD CM Fellow
OTD CM Fellow
social share
Google CTA

OTD CM Fellow in UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश को आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए 'वन ट्रिलियन डॉलर मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम' को मंजूरी दी गई है. इसके तहत प्रदेश के सभी 75 जिलों में विशेषज्ञों की तैनाती की जाएगी जो विकास कार्यों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग करेंगे. साथ ही न्याय प्रक्रिया को तेज करने के लिए डिजिटल साक्ष्य और ई-समन जैसे नियम लागू किए गए हैं.