Raebareli Road Controversy: रायबरेली में 9 करोड़ की सड़क पर बवाल, सीवर चैंबर दबाने पर फूटा लोगों का गुस्सा, ठेकेदार पर भ्रष्टाचार के आरोप
Raebareli News: शहर के जेल रोड पर करोड़ों की लागत से बन रही सड़क अब विकास कम और विवाद का केंद्र ज्यादा बन गई है.
ADVERTISEMENT

Raebareli Road Controversy News
Raebareli Road Scam: शहर के जेल रोड पर करोड़ों की लागत से बन रही सड़क अब विकास कम और विवाद का केंद्र ज्यादा बन गई है. ठेकेदार की 'अंधेरगर्दी' का आलम यह है कि सड़क को चमकाने के फेर में सीवर चैंबरों का वजूद ही मिटाया जा रहा है. सालों के इंतजार के बाद नसीब हुई सड़क पर जब ठेकेदार ने मनमानी का 'रोलर' चलाया, तो स्थानीय लोगों का धैर्य जवाब दे गया.