लेटेस्ट न्यूज़

क्या राजनीति में आएंगे आलोक मौर्य? फिस्टुला की बीमारी और ADM ज्योति मौर्य विवाद पर तोड़ी चुप्पी

ADVERTISEMENT

आलोक मौर्य ने राजनीति में आने का ऐलान किया है. उन्होंने अपनी बीमारी फिस्टुला के इलाज और ज्योति मौर्य के साथ चल रहे समझौते की स्थिति पर भी बात की. साथ ही पुरुष आयोग के गठन की मांग उठाई.

social share
google news

Alok and Jyoti Maurya News: उत्तर प्रदेश के आलोक मौर्य एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्होंने अपने जीवन के कठिन दौर, गंभीर बीमारी और भविष्य की योजनाओं को साझा किया है. आलोक ने स्पष्ट किया है कि वे अब अपनी पहचान एक समाज सेवक और राजनेता के रूप में बनाना चाहते हैं.