बंगाल में 'कमल' खिलने के पीछे बंसल-यादव की जुगलबंदी... यूपी वाला फॉर्मूला और 'साइलेंट वोटर' रणनीति से ढहा टीएमसी का किला
ADVERTISEMENT
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बीजेपी की प्रचंड जीत के पीछे सुनील बंसल और भूपेंद्र यादव की मुख्य भूमिका रही. जानें कैसे यूपी वाले फॉर्मूले ने बंगाल में टीएमसी को हराया.
West Bengal Election BJP Win: पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों में भाजपा ने प्रचंड सफलता हासिल कर ली है. इस बड़ी राजनीतिक जीत के पीछे भाजपा के दो दिग्गज रणनीतिकारों, सुनील बंसल और भूपेंद्र यादव की अहम भूमिका मानी जा रही है. अमित शाह के बेहद करीबी माने जाने वाले इन नेताओं ने गणितीय आंकड़ों और सटीक रणनीति के जरिए बंगाल की सियासी दिशा बदल दी है.