कौशांबी में तड़तड़ाईं गोलियां... मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व प्रधान मनोज कुमार को बदमाशों ने गोलियों से भूना
कुशाम्बी में पूर्व ग्राम प्रधान मनोज कुमार को सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान अज्ञात बदमाशों ने गोली मारी. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.
ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में सोमवार तड़के बेखौफ बदमाशों ने खूनी खेल खेला. मूरतगंज क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व ग्राम प्रधान मनोज कुमार पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका दहल उठा. हमले में गंभीर रूप से घायल पूर्व प्रधान को इलाज के लिए प्रयागराज रेफर किया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हमलावरों की तलाश में तीन टीमों का गठन किया है.