देसी अंदाज में सत्तू सानते नजर आए खेसारी लाल यादव, बचपन के पुराने दिनों को याद करते हुए ये सब बोले
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने गमछे में सत्तू सानकर अपने बचपन की यादें शेयर कीं. उन्होंने Amazon MX प्लेयर के शो 'बैटल ग्राउंड' में अपनी टीम 'भोजपुरी भौकाल' के लिए वोट मांगते हुए प्रशंसकों से समर्थन और प्यार की अपील की है.
ADVERTISEMENT

Khesari lal yadav video
Khesari Lal Yadav Video: भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज कलाकार खेसारी लाल यादव अक्सर अपने देसी अंदाज और जमीन से जुड़े स्वभाव के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए उन्होंने अपने बचपन की यादें ताजा कीं और बताया कि कैसे वह भैंस चराने जाते समय गमछे में सत्तू सानकर खाया करते थे. इसके साथ ही उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म Amazon MX प्लेयर पर चल रहे शो 'बैटल ग्राउंड' में अपनी टीम 'भोजपुरी भौकाल' को जिताने के लिए दर्शकों से समर्थन मांगा है.