बंगाल में भाजपा रुझानों में प्रचंड बहुमत की तरफ, 'स्टार प्रचारक' CM योगी का सामने आया पहला रिएक्शन
CM Yogi Reaction: 4 मई की तारीख बीजेपी के लिए ऐतिहासिक है. बंगाल रुझानों में भाजपा प्रचंड बहुमत की ओर है, जिस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी को बधाई दी. बंगाल के बाद अब भाजपा का अगला लक्ष्य यूपी 2027 चुनाव होगा.
ADVERTISEMENT

CM Yogi Reaction
CM Yogi Reaction: 4 मई की तारीख भारतीय जनता पार्टी के लिए ऐतिहासिक साबित होने जा रही है. जब-जब भविष्य में 4 मई की तारीख सामने आएगी तब तब इस बात को याद किया जाएगा कि यही वो दिन था जब भाजपा ने बंगाल में सरकार बनाई थी. फिलहाल, सामने आ रहे रुझान इसी बात की तरफ इशारा कर रहे हैं. रुझानों में भाजपा बंगाल के अंदर प्रचंड बहुमत की ओर है. बंगाल के साथ-साथ भाजपा असम और पुडुचेरी में भी सरकार बनाने की स्थिति में है. भाजपा के इस शानदार प्रदर्शन पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का रिएक्शन सामने आया है. मालूम हो कि भाजपा के 'स्टार प्रचारक' सीएम योगी ने बंगाल और असम में अपनी पार्टी के लिए ताबड़तोड़ प्रचार किया था.