लेटेस्ट न्यूज़

जालौन भीषण हादसे में गाड़ी के उड़े परखच्चे, एक साथ इतनी लाशें देख कांप उठेगी रूह

ADVERTISEMENT

जालौन यूपी में एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत और चार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. ड्राइवर की नींद हादसे की वजह मानी जा रही है.

social share
google news

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में सोमवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है. कालपी कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 27 पर अयोध्या से रामलला के दर्शन कर लौट रहे एक ही परिवार के 10 सदस्य इस हादसे का शिकार हो गए. जोल्हूपुर मोड़ के पास अनियंत्रित होकर कार के ट्रक में घुसने से एक ही खानदान के 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं.