हम आपको UP से बंगाल ले आएंगे... TMC प्रवक्ता रिजु दत्ता ने IPS अजय पाल शर्मा को दी थी धमकी, उनका ये वीडियो अब वायरल
WB Election Results 2026: बंगाल चुनाव नतीजों के बीच टीएमसी प्रवक्ता रिजु दत्ता का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने आईपीएस अजय पाल शर्मा को 'यूपी से बंगाल' लाने की धमकी दी थी. आज 4 मई को रुझानों में बीजेपी को बहुमत.
ADVERTISEMENT

तस्वीर में टीएमसी प्रवक्ता रिजु दत्ता और IPS अजय पाल शर्मा
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की 293 सीटों पर आज यानी 4 मई को वोटों की गिनती जारी है. शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक बढ़त हासिल कर ली है. इस सियासी उलटफेर के बीच सोशल मीडिया पर टीएमसी प्रवक्ता रिजु दत्ता का वह पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने यूपी काडर के आईपीएस और चुनाव आयोग के पुलिस ऑब्जर्वर अजय पाल शर्मा को खुली चेतावनी दी थी.