लेटेस्ट न्यूज़

West Bengal Election Result: BJP ने पकड़ी बहुमत की रफ्तार तो वाराणसी में ये लोग करने लगे झालमुड़ी पार्टी!

ADVERTISEMENT

Paschim Bengal Chunav Parinam 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी के बढ़ते रुझानों के बीच वाराणसी में उत्साह का माहौल है. बंगाली महिलाएं गंगा घाट पर प्रार्थना कर सफलता की उम्मीद जता रही हैं.

social share
google news

West Bengal Election Results 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की बढ़त ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में उत्साह की लहर पैदा कर दी है. वाराणसी के गंगा घाटों पर रहने वाले बंगाली समाज की महिलाओं ने शंखनाद कर मां गंगा और बाबा विश्वनाथ से भाजपा की जीत की प्रार्थना की. सुबह बनारस की पारंपरिक कचौड़ी-जलेबी को छोड़कर आज घाटों पर बंगाल की प्रसिद्ध 'झालमुड़ी' के साथ जीत का उत्साह साझा किया जा रहा है.