लेटेस्ट न्यूज़

1 या 2 नहीं बल्कि पत्नी के थे 3 आशिक... ये बात नहीं जानता था सोनू, तीनों ने उसे बीयर के लिए बुलाया फिर बागपत में हुआ कांड

Baghpat Murder Case: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के मितली गांव से दोस्ती और विश्वासघात का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है.

ADVERTISEMENT

Baghpat Murder Case News
Baghpat Murder Case News
social share
google news

Baghpat Murder Case: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के मितली गांव से दोस्ती और विश्वासघात का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहाँ एक महिला के तीन प्रेमियों ने मिलकर उसके पति को रास्ते से हटा दिया. 2 मई की सुबह एक ट्यूबवेल के पास मूलचंद उर्फ सोनू का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. सोनू गांव में फास्ट फूड की दुकान चलाता था. शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने जब तह तक पहुंचकर पड़ताल की तो जो सच सामने आया, उसने सभी को स्तब्ध कर दिया. पता चला कि सोनू की हत्या किसी अजनबी ने नहीं, बल्कि उसके ही करीबी दोस्तों विशाल, दीपक और रिंकू ने मिलकर की थी जोकि उसके पति के प्रेमी थे.